Ireland vs New Zealand, Only Test: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 2 विकट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम अभी भी 246 रन पीछे है।

Advertisement

आयरलैंड के लिए दूसरी पारी में स्टीफन डोहेनी 36 रन और थॉमस मेयर्स 4 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 2 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

इससे पहले दूसरे दिन के खेल के दौरान आयरलैंड की पहली पारी 179 पर सिमट गई औऱ न्यूजीलैंड को 311 रन की विशाल बढ़त मिली। एंडी मैकब्राइन ने 105 गेंदों में नाबाद 73 रन और मार्क अडायर ने 86 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में नाथन स्मिथ ने 40 रन देकर 6 विकेट लिए। बेन सियर्स ने 2, जैकरी फॉक्स और ब्लेयर टिकनर ने 1-1 विकेट लिया। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। टॉम ब्लंडेल ने 292 गेंदों में 186 रन, रचिन रविंद्र ने 194 गेंदों में 121 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 129 गेंदों में 98 रन की पारी खेली। 

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट, हैरी टैक्टर, रूबेन विल्सन, एंडी मैकब्राइन और लियाम मैककार्थी ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

टीमें:

आयरलैंड (प्लेइंग XI): एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, केड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, थॉमस मेस

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़ैकरी फॉक्स, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार