पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के धमाकेदार शतक के दम पर आयरलैंड ने मंगलवार (27 जून) को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 138 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। चार मैच में यह आय़रलैंड की आखिरी जीत है,टीम पहले ही सुपर सिक्स की रेस से बाहर हो गई थी। स्टर्लिंग को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

आयरलैंड के 349 रन के जवाब में यूएई की टीम में 39 ओवर में 211 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आय़रलैंड ने निर्धारित 50 ओऴर में 4 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह इस फॉर्मेट में आयरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं। स्टर्लिंग ने अपने करियर का 14वां शतक जड़ते हुए 134 गेंदों में 15 चौकों औऱ 8 छक्कों की मदद से 162 रन की पारी खेली। स्टर्लिंग ने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी की। बालबर्नी ने 88 गेंदों में 66 रन और हैरी टैक्टर ने 33 गेंदों में 57 रन का योगदान दिया।

यूएई के लिए सचिंत शर्मा ने 3 विकेट लिए, इसके अलावा अली नसीर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरूआत ठीक रही। 58 रन के कुल स्कोर पर मुहम्मद वसीम के रूप में पहले झटका लगा। इसके बाद बसीम हमीद औऱ संचित शर्मा ने सातवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। वसीम ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। वहीं सचिंत ने 44 रन और हमीद ने 39 रन बनाए।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल, कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट, और बैरी मैकार्थी ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार