Ireland T20 World Cup 2026 Team: आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) घुटने की चोट के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। स्टर्लिंग को यह चोट शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी।
मैच की पहली पारी के सातवें ओवर में कवर पर फील्डिंग के दौरान स्टर्लिंग ने अपनी दाईं ओर ऊंची डाइवल लगाकर जोश इंग्लिस का शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। हालांकि जमीन पर गिरने के दौरान उनका घुटना सख्त हिस्से से टकराया।
इसके बाद स्टर्लिंग मैदान से बाहर चले गए और फिर उप-कप्तान लॉरकन टकर ने टीम की कमा संभाली
दूसरी पारी में उतरने से पहले स्टर्लिंग ने टीम मैनेजमेंट को बताया कि वह बल्लेबाज़ी करने में सक्षम महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद वह मैदान पर आए और अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने लेग स्टंप पर फुल लेंथ गेंद को वाइड मिड-ऑन की ओर खेला और एक रन के लिए दौड़ लगाई। थोड़ा सा रन लेते ही उनका घुटना जवाब दे गया और उन्हें दर्द में संघर्ष करते हुए रन पूरा किया। इसके बाद स्टर्लिग रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।
आयरलैंड ने स्टर्लिंग के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 साल के अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। टॉपिंग इस समय नॉर्दर्न नाइट्स टीम के साथ ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए चेन्नई में हैं। टॉपिंग ने पिछले सीजन टी-20 में 31 की औसत और 140 की स्ट्राईक रेट से 217 रन बनाए थे। टॉपिंग को टीम में शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि बेन कैलिट्ज पिछले मैच में हाथ में कुछ दर्द के साथ खेल रहे हैं।
आयरलैंड को अपना अगल मैच कोलंबो में शनिवार को ओमान के खिलाफ खेलना है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टकर, सैम टॉपिंग, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।