India vs Ireland: आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने शुक्रवार (26 जून) को भारत के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। डेब्यू मैच खेल रहे मूंदड़ा ने अपने कोटे के चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए, उन्होंने संजू सैमसन और शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

मूंदड़ा आयरलैंड के लिए पारी का दूसरा ओवर करने आए और पहली ही गेंद पर सैमसन को अपना शिकार बनाया। वह आय़रलैंड क्रिकेट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होने टी-20 इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर विकेट लिया है। इससे पहले मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने ही यह कारनामा किया था।

Advertisement

इसके अलावा वह दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आयरलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। उनसे पहले सिमी सिंह ने ही यह मुकाम हासिल किया था।
बता दें कि मूंदड़ा मूल रूप से भारतीय हैं औऱ उनका जन्म राजस्थान के टोंक में हुआ था। वह क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए आय़रलैंड शिफ्ट हो गए थे।

मुकाबले की बात करें तो आयरलैंड ने पहले टी-20 में भारत के खिलाफ एतेहासिक जीत दर्ज की। यह पहली बार है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड ने भारत को मात दी है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। लोर्कन टकर ने 50 रन औऱ गेरेथ डेलानी ने 49 रन की पारी खेली। भारत के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, शिवम दुबे ने 1 विकेट लिया।

जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आयरलैंड के लिए मूंदड़ा के अलावा मैथ्यू होलांड औऱ मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने 3-3 विकेट, लियाम मैकार्थी औऱ गेरेथ डेलानी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार