17 अगस्त। आयरलैंड ने अफगानिस्तान के साथ 20 से 31 अगस्त तक होने वाली तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे घरेलू सीरीज के लिए शुक्रवार को अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।

Advertisement

आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, टी-20 टीम में 20 साल के तेज गेंदबाज डेविड डेलनी और दूसरे तेज गेंदबाज जोश लिटल को शामिल किया गया है। डेलनी को वनडे टीम में भी मौका दिया गया है। विलियम पोटरफील्ड वनडे और गैरी विल्सन टी-20 टीम की कमान संभालेंगे।

Advertisement

 हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS 

टी-20 सीरीज का पहला मैच 20 अगस्त को ब्रीडी में खेला जाएगा। बाकी दो मैच में भी 22 और 24 अगस्त को इसी मैदान पर होंगे। पहला वनडे 27 अगस्त को, दूसरा 29 और तीसरा 31 अगस्त को होगा। वनडे के तीन मैचों स्टोरमोंट मैदान में खेले जाएंगे। 

टी-20 टीम : 

गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बालबिरनीय, पीटर चेज, डेविड डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, एंड्रयू मैक्ब्राइन, केविन ओ ब्राइन, विलियम पोटरफील्ड, बोयड रेनकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिग, स्टुअर्ट थॉम्पसन। 

वनडे टीम :
विलियम पोटरफील्ड (कप्तान), एंड्रयू बालबिरनीय, पीटर चेज, डेविड डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, एंड्रयू मैक्ब्राइन, टिम मुर्टाग, केविन ओ ब्राइन, नील ओ ब्राइन, बोयड रेनकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिग, गैरी विल्सन। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार