आयरलैंड की महिला टीम 2005 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और साथ ही सफेद बॉल सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज और हॉलैंड का दौरा भी करेगी।

Advertisement

आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड का व्यस्त कार्यक्रम उसे शीर्ष टीमों के खिलाफ बहुमूल्य अनुभव देगा और मौजूदा महिला विश्व कप चैंपियन के सामने उसकी कड़ी परीक्षा होगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 2005 के बाद से पहली बार वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी जब वह जुलाई में क्लोनटर्फ में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जो आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे रैंकिंग में नंबर वन है और इस फॉर्मेट में उसने अपने पिछले 45 में से 43 मैच जीते हैं।

आयरलैंड जून में तीन वनडे के लिए वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे का समापन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगा।

आयरलैंड अगस्त में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हॉलैंड का दौरा करेगा।

Advertisement

आयरलैंड जून में तीन वनडे के लिए वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे का समापन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार