Cobra Official Teaser, Chiyaan Vikram: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान बहुद जल्द आपको फिल्मों में नजर आने वाले हैं। क्रिकेट के दौरान इरफान पठान अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहे थे। इरफान पठान साउथ सुपरस्टार विक्रम के साथ फिल्म 'कोबरा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।

Advertisement

टीजर में इरफान पठान छाए हुए हैं और उनका रोल भी खास नजर आ रहा है। टीजर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में इरफान का किरदार खतरनाक होने वाला है। 1 मिनट 47 सेंकट के टीजर में कई बार इरफान पठान की झलक देखने को मिलती है। वहीं फैंस भी इरफान को इस नए अवतार में देखकर काफी खुश हैं।

Advertisement

इरफान पठान ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहा था। इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच 120 वनडे और 24 टी-20 मैचों में शिरकत की है। इरफान पठाने ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया है। टेस्ट मैचों में 31.57 की औसत से इरफान ने 1105 रन बनाए थे वहीं उनके नाम एक शतक भी शामिल है।

वहीं अगर इस फिल्म की बात करें तो इरफान पठान के अलावा इस फिल्‍म की कास्‍ट में केएस रविकुमार, श्रीनिधि शेट्टी, खालिद जैसे कलाकार भी शामिल हैं। टीजर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर इरफान पठान को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार