T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के दौरान 16वें ओवर ने बल्लेबाजों को दबाव में रखा। इसी ओवर में दोनों टीमों ने कुल 5 विकेट खो दिए। यही वह ओवर रहा जिसने भारत की रनगति को थामा और इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मेहमान टीम को दबाव में ला दिया।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन जुटाए। अभिषेक 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़े।

Advertisement

भारतीय टीम 15 ओवर की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 203 रन बना चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि भारत इस पारी में 280-290 रन बनाकर इतिहास रच देगा, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर होगा, लेकिन 16वें ओवर ने भारत की रफ्तार थाम दी।

कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने गेंद जेम्स नीशम को सौंपी, जिन्होंने ओवर की पहली ही बॉल पर प्रचंड फॉर्म में नजर आ रहे संजू सैमसन (89) को कैच आउट कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर ईशान किशन (54) भी कैच आउट होकर वापस लौटे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे, जिनसे फैंस को खिताबी मैच में शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव (0) अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट हो गए।

भारतीय टीम 15 ओवर की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 203 रन बना चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि भारत इस पारी में 280-290 रन बनाकर इतिहास रच देगा, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर होगा, लेकिन 16वें ओवर ने भारत की रफ्तार थाम दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 15वें ओवरों की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 139 रन बना सकी थी। अगले ओवर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को 16वां ओवर सौंपा, जिसकी तीसरी गेंद पर बुमराह ने जेम्स नीशम (8) को बोल्ड किया। इसके बाद मैट हेनरी (0) मैदान पर उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस ओवर में कीवी टीम सिर्फ 4 ही रन बना सकी और 2 विकेट खो दिए। मेहमान टीम 19 ओवरों में 159 के स्कोर तक सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार