इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 11वां मुकाबला रविवार, 05 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।

Advertisement

मैट हेनरी को नहीं जगह: इरफान पठान का मानना है कि सीएसके की टीम अपने कॉम्बिनेशन को बेहतर करने के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी, जो कि 226 टी20 विकेट ले चुके हैं, उनकी जगह इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को खिला सकती है। जेमी CSK के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं।

Advertisement

गौर करें कि उन्होंने मैट हेनरी को पूरी तरह गेम से बाहर रखने की सलाह नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स जरूरत के हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अकील हुसैन, मैट हेनरी या मैथ्यू शॉर्ट को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जगह में जगह दे सकते हैं।

प्रशांत और कार्तिक को नहीं किया बाहर: चेन्नई सुपर किंग्स ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख और 14 करोड़ 20 लाख चुकाकर खरीदा है, ऐसे में इरफान पठान का मानना है कि सीएसके उन्हें एक बार फिर बैक करेगी और प्लेइंग इलेवन में जरूर जगह देगी। बताते चलें कि कार्तिक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेलकर सिर्फ 19 रन बना पाए हैं। वहीं प्रशांत वीर ने अपने डेब्यू मैच में 7 गेंदों पर नॉट आउट रहकर 6 रन जोड़े। 

इरफान पठान द्वारा चुनी हुई सीएसके की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज। इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन/मैट हेनरी/मैथ्यू शॉर्ट।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार