आईपीएल के समापन के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पास आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का एक और मौका होगा। इस मेगा इवेंट के लिए पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी पसंद की भारतीय टीम चुनी है। 

 
Advertisement

इरफान ने बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को चुना है। पठान ने विराट कोहली का समर्थन किया औऱ कहा, वह बड़े टूर्नामेंट के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

Advertisement

इसके अलावा दो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या औऱ रविंद्र जडेजा होंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने तीन विकल्प चुने हैं। जिसमें जितेश शर्मा और ऋषभ पंत में से किसी एक खिलाड़ी को चुनेंगे और तीसरा विकल्प केएल राहुल रहेंगे। 

इरफान ने संजू सैमसन को अपनी टीम में ना चुनने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि सैमसन आईपीएल में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम में टॉप ऑर्डर पोजिशन के कई प्रबल दावेदार हैं, ऐसे में सैमसन अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। 

गेंदबाजी में स्पिनर्स में कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई, और तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के अलावा मोहसिन खान या अर्शदीप सिंह में से किसी एक खिलाड़ी को जगह देंगे।

Advertisement

इरफान ने कहा कि वर्ल्ड कप में भारत को एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी औऱ अगर मोहसिन खान आईपीएल में अच्छा करते हैं तो सिलेक्टर्स को उनपर नजर बनाए रखनी चाहिए। बता दें कि मोहिसन ने अभी तक भारत के लिए इंटनरेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।

इरफान पठान द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई भारतीय टीम

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव,रिंकू सिंह, ऑलराउंडर, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, केएल राहुल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराम, अर्शदीप सिंह/मोहसिन खान। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार