Irfan Pathan Picks SRH Playing XI For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से खेला जाएगा जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच होगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने SRH की प्लेइंग XII का चुनाव किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए SRH की प्लेइंग XII चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले ओपनर के तौर पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को चुना, वहीं नंबर-3 की पॉजिशन के लिए कैप्टन ईशान किशन को जगह दी। बताते चलें कि SRH के मुख्य कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं और साल 2026 के आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
इसके बाद इरफान पठान ने अपनी टीम के मिडिल ऑर्डर का चुनाव किया जिसके लिए उन्होंने दो बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा और दो ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन को जगह दी। गौरतलब है कि उन्होंने नंबर-8 की पॉजिशन के लिए इंग्लिश खिलाड़ी ब्रायडन कार्स को बेस्ट ऑप्शन कहा है जो कि गेंदबाज़ी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।
इसके अलावा नंबर-8 का चुनाव करते हुए वो भी कंफ्यूज नज़र आए और उन्होंने यहां SRH के लिए पांच-पांच ऑप्शन सामने रख दिए जिसमें हर्ष दुबे/जीशान अंसारी/शिवांग कुमार/अमित कुमार/क्रेंस फुलेत्रा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि आखिरी में उन्होंने हर्षल पटेल और जयदेव उनाकत को पिक करके अपनी SRH की XI पूरी की।
बात करें अगर इम्पैक्ट प्लेयर की तो यहां भी इरफान पठान ने तीन ऑप्शन दिए हैं जिनमें शिवम मावी/साकिब हुसैन/ओंकार तर्माले जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
इरफान पठान द्वारा चुनी हुई IPL 2026 के लिए SRH की प्लेइंग XII: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे/जीशान अंसारी/शिवांग कुमार/अमित कुमार/क्रेंस फुलेत्रा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट प्लेयर - शिवम मावी/साकिब हुसैन/ओंकार तर्माले।
Also Read: LIVE Cricket Score
IPL 2026 के लिए SRH की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, अमित कुमार।