ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न का शुक्रवार की शाम(5 मार्च) स्वर्गवास हो गया, जिसके बाद से पूरा क्रिकेट जगत ही शोक में डूबा हुआ है। दुनियाभर से खिलाड़ी और फैंस लगातार ही शेन वॉर्न की मृत्यु पर रिएक्ट कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम की एक पूर्व महिला क्रिकेटर ऐसी भी है जिनके आंसू लगभग लाइव टीवी के दौरान ही निकलने वाले थे।

Advertisement

फॉक्स क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ईशा गुहा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो शेन वॉर्न के बारे में बात करती नज़र आ रही है। इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि अपनी बात रखते हुए जब ईशा बोलना शुरू करती है, तभी उनकी आंखें भर से जाती है, लेकिन वो जैसे-तैसे अपने आंसूओं को रोक लेती है। 

Advertisement

ईशा गुहा ने लाइव टीवी के दौरान अपनी भावनाओं को कंट्रोल करते हुए शेन वॉर्न के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वॉर्न ने लोगों के लिए काफी किया, वो एक जादूगर थे। उन्होंने मुझे काफी सम्मान और आत्मविश्वास दिया। मुझे उनके साथ काम करना और क्रिकेट पर बात करना काफी पसंद था। उन्होंने अपनी बात रखते हुए ये भी बताया कि शेन वॉर्न ने एक कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टर की जर्नरी के दौरान भी उनकी काफी मदद की। 

बता दें कि ईशा गुहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी रही है। उन्होंने साल 2005 और साल 2009 के दौरान वर्ल्ड कप भी खेला था। ईशा ने अपने करियर के दौरान इंग्लैंड की टीम के लिए 8 टेस्ट, 83 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं। हाल ही में वो कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टर के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ा रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार