New Zealand vs South Africa T20I: न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) अंगूठे में चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी को यह चोट शनिवार (14 मार्च) को बे ओवल में ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए लगी थी। स्कैन के बाद उनके अंगूठा टूटने की पुष्टि हुई, जिसके चलते वह सीरीज से बाहर हो गए। उन्हें ठीक होने में कम से कम चार हफ्ते का समय लगेगा।
सोढ़ी पहले टी-20 इंटरनेशनल में नहीं खेले थे। कीवी टीम स्पिन गेंदबाजी के लिए मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची की जोड़ी के साथ उतरी थी।
न्यूज़ीलैंड ने सोढ़ी की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। लॉकी फ़र्ग्यूसन, जिन्हें दूसरे और तीसरे मैच में खेलना था, अब टीम के साथ जुड़ गए हैं, ऐसे में मेज़बान टीम को लगता है कि उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।
इसके अलावा सीरीज के आखिरी मुकाबलों में कैटेन क्लार्क (मैच 4, 5), कीपर डेन क्लीवर (मैच 4-5) और जेडन लेनोक्स (मैच 4-5) टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं आखिरी दो मैच में सैंटनर की जगह टॉम लैथम कप्तानी करेंगे।
सोढ़ी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। हाल में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में वह तीन मैच खेले थे, दो बार उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला और और दोनों बार एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (17 फरवरी) को खेलेगी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी चार मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
मिचेल सैंटनर (कप्तान) (मैच 1-3), कैटेन क्लार्क (मैच 4, 5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर, मैच 4-5), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) (मैच 1-3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), ज़ैक फ़ोल्क्स, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, मैच 4, 5 के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ।