IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ईशान किशन की 91 रन की दमदार पारी और डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 217 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान 159 रन पर सिमट गई।

Advertisement

सोमवार (13 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्हें हेनरिक क्लासेन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की अहम साझेदारी हुई।

अंतिम ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 216 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और उसी ओवर में ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी पवेलियन भेजकर टीम को बैकफुट पर ला दिया।

Advertisement

हाल यह था कि राजस्थान का स्कोर 3 ओवर में 5 विकेट पर 9 रन हो गया था। इसके बाद डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा ने 118 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई। फरेरा ने 44 गेंदों में 69 रन और जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गईं और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा को 2 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान रॉयल्स को पांचवें मुकाबले में पहली हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार