IPL 2026, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेपॉक में सोमवार (18 मई) को खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 180 रन बनाए, जिसके जवाब में SRH ने ईशान किशन की शानदार पारी के दम पर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन ने कुछ आकर्षक शॉट जरूर लगाए और 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। वहीं उर्विल पटेल भी 8 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

मध्य ओवरों में कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की। ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 26 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 180 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को भी 1-1 सफलता मिली।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ट्रैविस हेड 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 26 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन की अहम साझेदारी की।

हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इन पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए। वहीं नूर अहमद, अंशुल कंबोज और अकील हुसैन को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के रास्ते अब काफी मुश्किल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार