Ishan Kishan Record: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते ही ईशान किशन ने एक खास एलिट लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने के बाद आईपीएल टीम की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बन गए हैं। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते ही ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में ईशान टीम की कमान संभालते नजर आए। नियमित कप्तान पैट कमिंस फिटनेस कारणों से शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं, ऐसे में ईशान को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

इस मैच में कप्तानी करते ही ईशान एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह भारत के ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी की हो और साथ ही आईपीएल में भी किसी टीम की कप्तानी की हो। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पार्थिव पटेल कर चुके हैं।

विराट कोहली ने 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी और बाद में 2011 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 143 मैचों में कप्तानी की। वहीं पार्थिव पटेल ने 2002 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभाली थी और आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए एक मैच में कप्तानी की थी।

ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जहां टीम उपविजेता रही थी। अब आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी करते ही उन्होंने इस खास उपलब्धि को हासिल कर लिया और अपना नाम भारतीय क्रिकेट के चुनिंदा कप्तानों की इस लिस्ट में दर्ज करा लिया।

मैच की बात करें तो RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह ने आईपीएल डेब्यू किया, जबकि SRH की प्लेइंग इलेवन में सलील अरोड़ा को मौका मिला है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार