भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट देने वाली इस पारी ने नामीबिया के गेंदबाज़ों की जमकर क्लास लगाई।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का सामना नामीबिया से है। पहले बल्लेबाजी कर रही भारत की तरफ से ईशान किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। किशन ने महज़ 24 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 5 लंबे छक्के निकले।

Advertisement

ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। इस दौरान वह टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए टूर्नामेंट इतिहास की चौथी सबसे तेज अर्धशतक भी अपने नाम कर ली।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  1. 12 गेंद – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, 2007
  2. 18 गेंद – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, 2021
  3. 19 गेंद – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
  4. 20 गेंद – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
  5. 20 गेंद – ईशान किशन बनाम नामीबिया, 2026

किशन ने इस दौरान पावरप्ले के आखिरी ओवर में नामीबिया के तेज गेंदबाज़ जोहान्स स्मिट को पूरी तरह निशाने पर लिया और लगातार चार छक्के जड़ते हुए ओवर से 28 रन बटोर लिए। इस पारी के दम पर वह टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के अंदर 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. 51* – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
  2. 50 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, 2021
  3. 50 – ईशान किशन बनाम नामीबिया, 2026
Advertisement

इतना ही नहीं, ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार पावरप्ले के अंदर अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में भी शामिल हो गए हैं। इस पहले सिर्फ अभिषेक शर्मा तीन बार और रोहित शर्मा ही दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

टी20 में भारत के लिए पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यदा बार अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

  1. अभिषेक शर्मा (3)
  2. रोहित शर्मा (2)
  3. ईशान किशन (2)
  4. केएल राहुल (1)
  5. यशस्वी जायसवाल (1)
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो किशन की इस विस्फोटक शुरुआत के बाद अंत के कुछ ओवरों में हार्दिक पांड्या ने भी शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 28 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाज़ों की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार