बड़ी खबर: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा एमएस धोनी !

Updated: Mon, Nov 07 2016 10:14 IST

7 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी में 5वें राउंड में खेले गए दिल्ली और झारखंड के मुकाबले में झारखंड के इशान किशन ने धमाकेदार दोहरा शतक जमाकर कमाल कर दिया है।

PHOTOS: मिलिए क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ से

झारखंड क्रिकेट के इतिहास में इशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 273 रन की शानदार पारी खेली। ऐसा करते ही झारखंड के तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनानें वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

बड़ा झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान!

इतना ही नहीं इशान किशन ने अपनी पारी में 14 छक्के जमाए जो रणजी क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्का जमाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इशान से पहले रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड हिमाचल के शक्ति सिंह के नाम था। शक्ति सिंह ने ऐसा कारनामा साल 1990 में धर्मशाला के मैदान पर हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए 128 रन की पारी के दौरान किया था।

यह भी पढ़ें: ना किरण मोरे, ना कोहली ना धोनी, हार्दिक पांड्या की सफलता के पीछे है यह भारतीय दिग्गज

आपको बता दें कि इशान किशन अंडर – 19 भारतीय टीम के कप्तान थे जब भारत ए की टीम ने इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। इशान किशन को राहुल द्रविड़ का शिष्य माना जाता है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल, गुजरना पड़ेगा इस टेस्ट से

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें