ZIM vs IND 2nd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) से एक ऐसी गलती देखने को मिली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जिम्बाब्वे के दोनों बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त गलतफहमी थी, लेकिन इसके बावजूद भारत को विकेट नहीं मिल सका। ईशान के कैजुअल थ्रो की वजह से आसान रनआउट का मौका हाथ से निकल गया।

Advertisement

जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन फील्डिंग के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों और फैंस दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई। रवि बिश्नोई की गेंद पर तादिवानाशे मारुमनी ने एक रन पूरा किया। इसी बीच दूसरे छोर पर मौजूद न्यूमैन न्यामहुरी दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े, जबकि मारुमानी उन्हें हाथ हिलाकर वापस लौटने का इशारा कर रहे थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त गलतफहमी पैदा हो गई और ऐसा लग रहा था कि भारत को बेहद आसान रनआउट मिल जाएगा।

लेकिन तभी विकेटकीपर ईशान किशन से एक बड़ी चूक हो गई। उन्होंने फील्डर का थ्रो विकेट के पास पकड़ लिया था और उनके पास बल्लेबाज को रनआउट करने का पूरा मौका था। हालांकि, उन्होंने काफी आराम से बल्लेबाज छोर की ओर अंडरआर्म थ्रो कर दिया। यह थ्रो न तो सीधे स्टंप्स पर लगा और न ही उसमें इतनी रफ्तार थी कि दूसरे छोर तक समय पर पहुंच पाता। ईशान की इसी लापरवाही का फायदा उठाते हुए दोनों जिम्बाब्वे बल्लेबाज किसी तरह अपनी-अपनी क्रीज में सुरक्षित पहुंच गए और भारत के हाथ से एक आसान रनआउट का सुनहरा मौका निकल गया।

VIDEO:

अगर मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में जिम्बाब्वे की पारी 17.5 ओवर में सिर्फ 129 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार