IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी पावर हिटिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। इसी दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेपर्ड (Romario Shepherd) की गेंद पर ऐसा मॉन्स्टर सिक्स जड़ा कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा पहुंची।

भारतीय पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर यह नजारा देखने को मिला। गेंदबाजी कर रहे रोमारियो शेपर्ड ने ईशान को फॉलो करते हुए लेंथ गेंद डाली, लेकिन ईशान ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घुटने पर बैठकर लेग साइड की दिशा में जोरदार शॉट खेला और गेंद को फाइन लेग के ऊपर से काफी दूर पहुंचा दिया। ईशान के बल्ले से निकलने के बाद गेंद हवा में ऊंची उठी और सीधे चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जा गिरी। इस जोरदार छक्के को देखकर स्टैंड में मौजूद दर्शक भी खुशी से झूम उठे।

VIDEO:

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने इस मुकाबले में महज 10 गेंदों में 30 रन ठोके और भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, इस मुकाबले का रोमांच ज्यादा देर तक नहीं चल सका। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और इसे घटाकर नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन 7.4 ओवर का खेल होने के बाद एक बार फिर बारिश आ गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया और यह पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार