24 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। मणिपुर के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले में झारखंड के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार शतक जड़कर इतिहार रच दिया।ईशान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

ईशान भारत के दूसरे और दुनिया के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं,जिसने लगातार दो टी-20 मैचों में शतक जड़े हैं। इससे पहले शुक्रवार (22 फरवरी) को जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ हुए मुकाबले में 55 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए थे। 

Advertisement

भारत के लिए इससे पहले उनमुक्त चंद ने साल 2013 में लगातार दो टी-20 मैचों में शतक जड़े थे। 

ईशान के अलावा विराट सिंह ने 46 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। जिसकी बदौलत झारखंड ने एक विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। 

इसके जवाब में मणिपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना झकी और झारखंड ने 121 रनों से मैच जीत लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार