Ishan Kishan Record: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा क्वार्टर-फाइनल सोमवार, 28 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि T20I में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तक नहीं बना पाए। ये रिकॉर्ड India के सिर्फ एक ही क्रिकेटर ने बनाया है।

Advertisement

SKY के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका: ईशान किशन निशिन के मैदान पर अपनी बैटिंग से तूफान उठाकर 95 रन बनाते हैं, तो वो साल 2026 के कैलेंडर ईयर में अपने 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे। खास बात ये है कि इसी के साथ वो मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर लेंगे और भारत के लिए एक कैलेंडर में हजार या उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

SKY ने साल 2022 में ये कारनामा किया था। उन्होंने 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे। वो मोहम्मद रिज़वान के बाद एक कैलेंडर ईयर में दूसरे सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। बात करें ईशान किशन की तो ICT फैंस के तौर पर आपको जानकार खुशी होगी कि ईशान 2026 में सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उन्होंने 27 मैचों में 34.80 की औसत और 171.07 की स्ट्राइक रेट से 905 रन बनाए हैं।

भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल रन

  • सूर्यकुमार यादव - 31 मैचों में 1164 रन (साल 2022)
  • ईशान किशन -27 मैचों में 905 रन* (साल 2026)
  • अभिषेक शर्मा - 21 मैचों में 859 रन (साल 2025)
  • विराट कोहली - 20 मैचों में 781 रन (साल 2020)
  • अभिषेक शर्मा- 27 मैचों में 743 रन (साल 2026)

छक्कों का अर्धशतक: ईशान किशन 2026 में अपनी T20I छक्कों की हाफ सेंचुरी पूरी करने के भी बेहद करीब हैं। वो 44 छक्के लगा चुके हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ 6 छक्के लगाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। अगर ईशान ऐसा  कर लेते हैं तो वो 2026 में ये कारनामा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे क्रिकेटर होंगे। अब तक सिर्फ ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह (24 मैचों में 78 छक्के) और भारत के अभिषेक शर्मा (27 मैचों में 53 छक्के) ने ये खास हाफ सेंचुरी बनाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, विपराज निगम, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार