आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का नया सीज़न शुरू होने वाला है औऱ कुछ खिलाड़ियों ने तो इस लीग के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। आगामी सीजन में किशन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

2023 से, ईशान किशन भारतीय टीम से बाहर हैं और वो आईपीएल 2025 को टीम इंडिया में वापसी के लिए एक मौके के रूप में देख रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किशन बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और नेट्स में लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और दृढ़ता का समावेश भी देखने को मिला जो बताता है वो इस सीजन में नया धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

आईपीएल में, ईशान किशन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 105 मैचों में, उन्होंने 135.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 16 अर्धशतकों सहित 2,644 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के साथ नौ शानदार सीजन बिताने के बाद, ईशान किशन इस बार एक और नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2024 के बाद, मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज को रिलीज़ कर दिया और सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ की भारी राशि के साथ क्वाड में शामिल किया।

उनके शामिल होने से अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नितीश रेड्डी की पहले से ही मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत हुई है। इस दमदार प्रदर्शन के साथ, SRH आईपीएल 2025 में एक बार फिर से धमाका कर सकती है। हालांकि, किशन के टीम में होने से पैट कमिंस के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना भी एक मुश्किल काम होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार