पहलवान प्रिया मलिक ने हंगरी में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। लेकिन बहुतों को इसके बारे में पता नहीं था और कई लोगों को गलतफहमी के चलते ऐसा लगा कि प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीता है। भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा और हनुमा विहारी भी इसी भ्रम में फंस गए और उन्होंने उन्हें प्रिया मलिक को ओलंपिक में पदक जीतने के लिए बधाई दे डाली।

Advertisement

इशांत शर्मा और हनुमा विहारी भावनाओं में बह गए और उन्हें ऐसा लगा कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। दोनों ने ट्वीट कर प्रिया मलिक को हंगरी में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की जगह टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की बधाई तक दे डाली लेकिन उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया। 

Advertisement

लेकिन उनके द्वारा किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट कुछ फैंस ने खींच लिया और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। बता दें कि वर्तमान में देश की निगाहें टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों पर टिकी हुई हैं। भारतीय एथलीट देश के लिए पदक जीतने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। मीराबाई चानू ने शनिवार को भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत के लिए खाता खोला था। 

पूरे देश ने उनकी प्रशंसा की और उन्हें इसके लिए बधाई भी दी थी। शायद इसी हवा में इशांत शर्मा और हनुमा विहारी बह गए और उनसे गलती हो गई। बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड में है। जहां उसे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त से शुरू हो रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार