Sri Lanka Playing XI For 2nd Test Vs WI: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 03 जुलाई से एंटीगुआ के विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने कॉम्बिनेशन में तीन बदलाव किए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। दरअसल, श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन से अनुभवी बल्लेबाज़ पथुम निसांक, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ कासुन राजिथा, और दाएं हाथ के ही तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा बाहर हो गए हैं।
ध्यान दें कि पथुम निसांका और लाहिरू कुमारा चोट के कारण दूसरा टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पथुम की कलाई में समस्या है जिसके लिए उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी तरफ लाहिरू कुमारा मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
बताते चलें कि श्रीलंका ने एंटीगुआ में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में लाहिरु उदारा, इसिथा विजेसुंदरा और प्रभात जयसूर्या को जोड़ा है। 29 साल के इसिथा विजेसुंदरा के लिए ये डेब्यू टेस्ट मुकाबला होगा। वो एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जिनके नाम 58 फर्स्ट क्लास मैचों में 152 विकेट और 1198 रन दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं या नहीं।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: निशान मदुष्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, मलिन रत्नायके, इसिथा विजेसुंदरा, प्रभात जयसूर्या, असीथा फर्नांडो।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका टीम का पूरा स्क्वाड: पथुम निसांका, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, कासुन राजिथा, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, इसिथा विजेसुंदरा, लाहिरू कुमारा, रमेश मेंडिस।