दूसरे अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी करने वाले एलेक्स कैरी ने कहा कि वह महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर के साथ बैठकर बात करना पसंद करेंगे। बॉर्डर ने हाल ही में दूसरे अभ्यास मैच के बाद आस्ट्रेलिया-ए टीम और कैरी की कप्तानी की आलोचना की थी। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने कैरी के हवाले से लिखा है, "जाहिर सी बात है कि मैं उन लोगों से बात करना पसंद करूंगा जो आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाड़ी रहे हैं और आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों और खिलाड़ियों में से एक से सीखना पसंद करूंगा। मैं बॉर्डर के साथ बात करना पसंद करूंगा। ऋषभ पंत उस अंदाज में मार रहे थे जिस तरह से वे मारते हैं। लेकिन मैं बैठ कर बॉर्डर से बात करना पसंद करुंगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं निजी तौर पर वहां था और इसलिए कह सकता हूं कि सोच बुरी नहीं थी। हम कोशिश कर रहे थे। हमारे गेंदबाजों के सामने मुश्किल स्थिति थी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हमारे गेंदबाजों को पर्याप्त ओवर मिलें। दो सेट बल्लेबाजो के साथ यह काफी मुश्किल था।"

Advertisement

बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट पर मैच के दौरान कॉमेंट्री करते हुए कहा था दूसरे दिन आखिरी के दो सत्र में आस्ट्रेलिया-ए का प्रदर्शन बेहद खराब था।

बॉर्डर ने कहा, "यह आस्ट्रेलिया-ए टीम है, यह लोग आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह युवा खिलाड़ी हैं जो रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी फील्डिंग, गेंदबाजी, कप्तानी सभी काफी बुरा है।"

बॉर्डर ने कहा था, "अगर कैरी आस्ट्रेलियाई कप्तान बनने की पंक्ति में हैं तो मेरे हिसाब से उन्हें काफी सारा काम करना है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार