15 नवंबर. कोलकाता (CRICKETNMORE)> भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ईडन गार्डन पर 16 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसे में भारत की टीम के पास सबसे बड़ी मुसीबत सामने आ गई है ओपनिंग जोड़ी।

Advertisement

इस समय भारत के पास मुरली विजय, धवन और केएल राहुल जैसे ओपनर बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में मीडिया से बात करते हुए विराट कोहली इस बारे में बात की। कोहली ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए किसी नाम का प्रस्ताव नहीं दिया है। शिखर धवन के साथ कौन ओपनिंग करेगा इसकी जानकारी अभी नहीं है।

कोहली ने कहा कि सही मायने में यह बेहद ही मुश्किल है कि किसे ओपनर के तौर पर खेलाया जाएगा। कोहली ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद हमें साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलना है ऐेसे में तीनों खिलाड़ियों को बराबर मौके मिलेगें जिससे विदेशी दौरे पर कोई मुश्किलात हालात पैदा नहीं हो सके।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार