भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के अगले सीजन में दो नई फ्रेंचाइजों को शामिल करने को लेकर उत्सुक है। हालांकि, इसकी प्रक्रिया अभी भी चल रही है और बोर्ड इस फैसले पर इंतजार करने के लिए तैयार है।

Advertisement

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "हम आईपीएल के अगले सीजन में दो नई टीमों को शामिल करना चाहते हैं लेकिन हमें मार्केट और देश की मौजूदा स्थिति को देखना होगा। हम समय की कोई गारंटी नहीं दे सकते क्योंकि कई चीजें हैं जिसे देखना है।"

Advertisement

ऐसी चर्चा है कि अहमदाबाद एक फ्रेंचाइजी हो सकता है। हालांकि, नई फ्रेंचाइजी को लेने के बारे में अंतिम निर्णय लेने से पहले बोली की प्रक्रिया होगी। आईपीएल 2021 का सीजन बीच में ही स्थगित कर दिया गया था जबकि इसके शेष 19 सिंतबर से 15 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में कराए जाएंगे।

बीसीसीआई अगले साल मेगा नीलामी की तैयारी कर रहा है। इसमें तीन रिटेंसन होंगे और दो राइट टू मैच कार्ड खिलाड़ी होंगे। अन्य सभी खिलाड़ियों को नीलामी में उतारा जाएगा। अगर दो फ्रेंचाइजी को शामिल किया जाता है तो फिर मेगा नीलामी ही कराई जाएगी। बोर्ड फिलहाल इंतजार करना चाहता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार