3 सितंबर, कोलंबो (CRICKETNMORE)> कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और केदार जाधव की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारत ने पांचवें वनडे में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज को 5- 0 से जीत लिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक जमाया तो वहीं कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में रिकी पोटिंग के 30 शतक की बराबरी कर ली। बेहद ही खूबसूरत है इरफान पठान की वाइफ, जरूर देखें

Advertisement

 केदार जाधव 63 रन बनाकर अंतिम क्षणों में आउट हुए।

Advertisement

विराट कोहली 110 रन और धोनी 1 रन पर नॉट आउट रहे। इससे पहले  भुवनेश्वर कुमार (42-5) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण श्रीलंका की टीम रविवार को सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 49.4 ओवरों में 238 रनों पर ही समेट दिया।

लाहिरू थिरिमाने (67) और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (55) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 122 रनों की साझेदारी के बाद लग रहा था कि टीम एक अच्छा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन इन दोनों के जाने के बाद श्रीलंका टीम के बाकी बचे पांच विकेट महज 44 रनों पर ही गिर गए। बेहद ही खूबसूरत है इरफान पठान की वाइफ, जरूर देखें

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को एक बार फिर खराब शुरुआत मिली। उसने अपना पहला विकेट महज 14 रनों पर निरोशन डिकवेला (2) के रूप में खो दिया था। वह तीसरे ओवर में 14 के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे।  भुवनेश्वर ने ही भारत को दूसरी सफलता दिलाई। दूसरे छोर पर शांत खड़े दिलशान मुनावीरा (4) को उन्होंने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह 40 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

दो मैचों के प्रतिबंध के बाद लौटे कप्तान उपुल थंरगा एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हीं के कारण टीम का स्कोरबोर्ड चल रहा था। वह जब अपने अर्धशतक से दो रन दूर थे तभी जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया। 63 के कुल स्कोर पर आउट होने वाले थरंगा ने 34 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 49 रनों की तेज पारी खेली। श्रीलंकाई टीम यहां संकट में थी। तीन विकेट सौ से पहले गिर जाने के बाद उस पर एक बार फिर जल्दी ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन पूर्व कप्तान मैथ्यूज और थिरिमाने ने उसे बचा लिया। 

Advertisement

दोनों ने यहां से संभल कर खेलते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। थिरिमाने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। भुवनेश्वर द्वारा फेंके गए 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह हल्के हाथ से थर्ड मैन की तरफ गेंद को धकेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से टकरा कर सीधे विकेटों पर जा लगी। उन्होंने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों सहित एक छक्का लगाया। थिरिमाने 185 के कुल स्कोर पर आउट हुए। बेहद ही खूबसूरत है इरफान पठान की वाइफ, जरूर देखें

श्रीलंकाई टीम अपने कुल स्कोर में नौ रनों का इजाफा ही कर पाई थी कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मैथ्यूज को धौनी के हाथों कैच करा उनकी भी पारी का अंत किया। 98 गेंदों में 55 रन बनाने वाले मैथ्यूज ने चार चौके लगाए।  दो सेट बल्लेबाजों के जाने के बाद श्रीलंका की टीम एक बार फिर सकंट में थी और भारतीय गेंदबाजों के पास एक बार फिर उसे कम स्कोर पर रोकने का मौका था।  भारत ने इस मौके का बखूबी फायदा उठाया। बाकी के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे और श्रीलंका 238 के स्कोर से आगे नहीं जा पाई। भुवनेश्वर के पांच विकेट के अलावा बुमराह ने दो विकेट लिए। कुलदीप और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। बेहद ही खूबसूरत है इरफान पठान की वाइफ, जरूर देखें

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार