India vs West Indies: फुलटाइम वनडे कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की शुरूआत शानदार रही। उनकी कप्तानी में पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। रोहित ने भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) का बेहतरीन इस्तेमाल किया। 
रोहित ने DRS का इस्तेमाल कर तीन बार ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला बदला। जिसके बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने DRS का नया नामकरण कर दिया।

Advertisement

गावस्कर ने कहा अब DRS को धोनी रिव्यू सिस्टम (Dhoni Review System) की जगह ‘डेफिनेटली रोहित सिस्टम’ (Definitely Rohit System)कहा जाना चाहिए। 

Advertisement

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, " पहले जब धोनी द्वारा लिए गए डीआरस गलत से ज्यादा सही होते थे तो उसे ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ कहते थे। अब आप उसे ‘डेफिनेटली रोहित सिस्टम’ कह सकते हैं।”

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला रिव्यू पारी के 12वें ओवर में लिया, जब वॉशिंगटन सुंदर की गेंद अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, भारत ने रिव्यू लिया और उसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसके बाद युजवेंद्र चहल द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में निकोलस पूरन के खिलाफ हुई अपील पर भारत के रिव्यू के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदला। चहल द्वारा ही डाले गए 22वें ओवर में गेंद शमर ब्रूक्स के बल्ले से लगकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में गई, भारत ने इसपर भी रिव्यू लेकर अंपायर का फैसला पलटा। 

शानदार कप्तानी के साथ-साथ रोहित ने शानदार बल्लेबाजी भी की और 51 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार