इस पूर्व क्रिकेटर ने रायुडू को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप 2019 की टीम में उन्हें शामिल ना करना बहुत बड़ी गलती

Updated: Wed, May 31 2023 19:13 IST
इस पूर्व क्रिकेटर ने रायुडू को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप 2019 की टीम में उन्हें शामिल ना कर (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का आखिरी सीजन था। वो अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। वहीं रायडू के लिए आईपीएल का अंत शानदार रहा। उन्होंने  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरा और ओवरऑल छठा खिताब जीता। माना जाता है कि रायडू भारतीय टीम में ज्यादा मौकों के हकदार थे जो उन्हें नहीं मिले। रायुडू भारतीय टीम की फाइनल में स्थायी जगह नहीं बना सके। 2019 के वर्ल्ड कप के लिए नंबर 4 के लिए एक अच्छे और अनुभवी बल्लेबाज की जरुरत थी। इस जगह के लिए रायडू बिल्कुल फिट थे लेकिन उन्हें नहीं चुना गया। 

2019 के वर्ल्ड कप के लिए नंबर 4 के लिए अंबाती रायडू के बजाय ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में शामिल किया। वहीं जब उन्हें टीम में नहीं चुना गया तो कई पूर्व क्रिकटरों और विशेषज्ञों ने इसकी आलोचना की। शंकर भी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वहीं अब इस चीज दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले को लगता है कि रायडू को को 2019 के वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना एक बड़ी भूल थी। भारत के पूर्व कोच का मानना ​​है कि उस समय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की ओर से छह महीने के लिए उस विशेष भूमिका के लिए तैयार करने के बाद अंतिम समय में रायडू को बाहर करना एक बड़ी चूक थी।

पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, "रायडू को 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए था। अरे हाँ, इसमें कोई शक नहीं है। यह बहुत बड़ी भूल थी। आपने उसे इतने लंबे समय तक उस भूमिका के लिए तैयार किया और उसका नाम दस्ते से गायब हो गया। आपने उन्हें इतने लंबे समय तक उस भूमिका के लिए तैयार किया और उसका नाम स्क्वॉड से गायब हो गया। यह हैरान कर देने वाला था।" 

Also Read: किस्से क्रिकेट के

रायुडू को बाहर करने का फैसला अपने पीछे काफी असर छोड़ गया। चयन से स्पष्ट रूप से नाखुश, रायडू ने एक विवादास्पद ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी-अभी 3डी चश्मे का एक नया सेट ऑर्डर किया है। उन्होंने ये ट्वीट पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के स्टेटमेंट के बाद किया था। प्रसाद ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि विजय शंकर एक 3डी खिलाड़ी हैं। भारत के वर्ल्ड कप अभियान के बीच उन्होंने संन्यास की घोषणा की लेकिन उन्होंने बाद में वापस आये। हालांकि वो इसके बाद कभी भारत के लिए नहीं खेल सके। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें