बेंगलुरू, 16 फरवरी | तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोट से ठीक होकर वापसी करने को तैयार हैं और इसके लिए ईशांत ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के ट्रेनर आशीष कौशिक का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने तेज गेंदबाज की मदद की। ईशांत अब जल्द ही न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ने वाले हैं।

Advertisement

ईशांत ने शनिवार को ट्वीट किया, "20 जनवरी को टखने में लगी चोट के बाद मेरे लिए यह रोलर कोस्टर राइड रही है, लेकिन आशीष कौशिक की मदद से मैं इस सफर को पूरा करने में सफल रहा। स्कैन से थोड़ा डर लगा था लेकिन आज मैं इस बात से खुश हूं कि मैं फिट हूं। शुक्रिया आशीष कौशिक।"

Advertisement

ईशांत को अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में टखने में चोट लग गई थी। यह चोट ग्रेड-3 की थी जिसके कारण ईशांत को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई थी।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक संजय भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा था कि तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्हें छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा था, "उन्हें पूरी तरह से छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए इसकी बेहद कम संभावना है कि वह अगले महीने न्यूजीलैंड जा पाएं। जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे तब पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या है और वह कब ठीक तरह से चल सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार