Nepal vs Italy T20 World Cup 2026: भाइयों की जोड़ी जस्टिन मोस्का (Justin Mosca) और एंथनी मोस्का (Anthony Mosca) की शानदार बल्लेबाजी, उससे पहले बेन मानेंटी(Ben Manenti) की किफायती गेंदबाजी के दम पर इटली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही इटली की यह पहली जीत है।

Advertisement

मोस्का भाईयों ने शानदार खेल दिखाया और टीम को आसानी से जीत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 124 रन की नाबाद साझेदारी की, जिससे इटली 12.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे एंथनी ने 193.75 की स्ट्राईक रेट से 32 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं जस्टिन ने 44 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 60 रन बनाए। पहली बार ऐसा हुआ है जह टी-20 वर्ल्ड कप में दो सगे भाइयों ने किसी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें आरिफ शेख ने 27 रन, रोहित पौडेल ने 23 रन और आसिफ शेख ने 20 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इटली के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रिशन कलुगामागे ने 18 रन देकर 3 विकेट, वहीं बेन मानेंटी ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह के खाते में 1-1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार