आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 16वां मुकाबला शुक्रवार, 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पहले MI के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हिटमैन का ये वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच खलबली मच गई है।

Advertisement

दरअसल, रोहित शर्मा का ये वीडियो खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें वो लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा मेंटर जहीर खान के साथ बातचीत करते हुए नज़र आए हैं। यहां वो कहते हैं, 'जो जब करना था मैंने किया बराबर से, अब मेरे को कुछ करने की जरूरत नहीं है।' आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि हिटमैन के मुंह से ये शब्द तब सुनने को मिले हैं जब वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए संघर्ष कर रहे हैं। हिटमैन ने आईपीएल 2025 में अब तक MI के लिए शुरुआती तीनों ही मैच खेले हैं जिसमें वो 7 की बेहद खराब औसत और सिर्फ 105 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बना पाए हैं। यही वज़ह है रोहित के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बवाल मचा दिया है। आपको ये भी बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स के अनुसार रोहित का ये वीडियो MI के अकाउंट से पहले भी साझा किया गया था जो कि वायरल होने के बाद डिलीट कर दिया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद वो फिर से पोस्ट किया गया।

बात करें अगर आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की तो वो फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर अपने शुरुआती तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ छठे पायदान पर है। उनका नेट रन रेट +0.309 है, वहीं एक जीत के बाद उनके पास दो पॉइंट्स हैं। गौरतलब है कि पॉइंट्स टेबल पर पंजाब किंग्स अपने शुरुआती दो मैचों में दो जीत और 4 पॉइंट्स के साथ सबसे ऊपर यानी पहले पायदान पर विराजमान है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार