पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने दूसरे वनडे में भी पाकिस्तान को 84 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही।

Advertisement

पाकिस्तान को अपने पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी इस मैच में फ्लॉप रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और मेहमान टीम 11.4 ओवर के बाद 32/5 के स्कोर पर सिमट गई। इस में बाबर आजम का विकेट भी शामिल था।

Advertisement

बाबर चौथे ओवर में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें एक बार फिर से टूट गईं। इमाम-उल-हक के आउट होने के ठीक चार गेंद बाद उनका आउट होना, पाकिस्तान को 7/2 के स्कोर पर मुश्किल में डाल गया। जैकब डफी ने बाबर आजम को आउट करने के लिए शानदार गेंद डाली। 135.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए डफी ने ऑफ स्टंप के बाहर एक बैक-ऑफ-लेंथ गेंद डाली, जो तेजी से बाहर की ओर गई।

बैकफुट पर डिफेंस करने की कोशिश कर रहे बाबर इस गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे सेकंड स्लिप में हेनरी निकोल्स के हाथों में चली गई। बाबर की पारी का अंत होता देख पाकिस्तानी फैंस भी मायूस हो गए। इसके बाद तो पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और अंत में पूरी टीम 41.2 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने 84 रनों से ये मैच जीत लिया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज भी गंवा चुकी है जबकि अभी भी एक मैच खेला जाना बाकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार