RCB Probable XI For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) अपना खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी उन्हीं के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा जो कि RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग XI कैसी हो सकती है।

Advertisement

विराट और साल्ट करेंगे ओपनिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक बार फिर विराट और साल्ट की जोड़ी सलामी बल्लेबाज़ी करती नज़र आएगी। पिछले सीजन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने थे। याद दिला दें कि आईपीएल 2025 में विराट ने 15 मैचों में लगभग 55 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 657 रन ठोके थे, वहीं फिल साल्ट ने 13 मैचों में 176 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए थे।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर या देवदत्त पडिक्कल को मिलेगी जगह: आरसीबी के पास नंबर-3 की पॉजिशन के लिए दो काबिल बल्लेबाज़ मौजूद हैं, जो कि वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल हैं। उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में बड़ा दांव खेलकर वेंकटेश अय्यर को पूरे 7 करोड़ में खरीदा है जो कि 62 आईपीएल मैचों में लगभग 30 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 1468 रन बना चुके हैं। वहीं बात करें अगर देवदत्त पडिक्कल की तो उनके नाम 74 आईपीएल मैचों में लगभग 25 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 1806 रन दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इनमें से किसे प्लेइंग XI में जगह मिलती है।

उनके अलावा नंबर-4, 5 और 6 की पॉजिशन पर कैप्टन रजत पाटीदार, विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा, और तूफानी बल्लेबाज़ टिम डेविड खेलते नज़र आएंगे। वहीं नंबर 7 और 8 की पॉजिशन के लिए दो ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को चुना जाएगा।

जोश हेजलुवड की जगह खेलेंगे जैकब डफी: RCB के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड अपनी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, जिस वज़ह से वो टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करेंगे। ऐसे में उनकी जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को शामिल किया जा सकता है। उनके अलावा गेंदबाज़ी अटैक में अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को भी जगह मिलेगी। बात करें अगर इम्पैक्ट प्लेयर की तो वहां आरसीबी स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा को जगह दे सकती है।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर/देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, यश दयाल।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार