RCB Probable XI Vs GT Qualifier-1, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का क्वालीफायर-1 मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT) के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

क्या आज खेलेंगे फिल साल्ट?: RCB फैंस के लिए एक पॉजिटिव न्यूज सामने आई है। दरअसल, कैप्टन रजत पाटीदार ने ये साफ कर दिया है कि फिल साल्ट पूरी तरह फिट हैं और कुछ अभ्यास भी कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने ये भी कहा कि क्वालीफायर मुकाबले के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन अभी डिसाइड नहीं की है। यही वज़ह है फिल साल्ट के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Advertisement

सुयश की जगह जैकब डफी को मौका: क्वालीफायर-1 में अगर RCB फिल साल्ट को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में नहीं खिलाती है तो ऐसे में वो स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा की जगह तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को XI में चुन सकते हैं। 23 साल के सुयश ने टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन किया है और 12 मैचों में सिर्फ 9 विकेट झटके हैं। बात करें जैकब डफी की तो उनके नाम IPL 2026 में 4 मैचों में 6 विकेट दर्ज हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI (टीम-1): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल,रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड, जैकब डफी/सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर - रसिख सलाम।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI (टीम-1): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल,रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर - रसिख सलाम।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी स्क्वाड: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: वेन्कटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रासिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विकी ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देशवाल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार