IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के आखिरी दिन बुधवार (19 अगस्त) को भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) का अहम विकेट हासिल किया। इस विकेट के बाद जडेजा का अंदाज देखने लायक था और उनका जोरदार सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो गया।
श्रीलंका की दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे थे और भारत को इस साझेदारी को तोड़ने के लिए एक बड़े विकेट की जरूरत थी।
पारी के 56वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने ऑफ स्टंप के आसपास फुल गेंद डाली। धनंजय ने इस गेंद को स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का टॉप एज लग गया और गेंद शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चली गई।
वहां तैनात मानव सुथार ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपक लिया। धनंजय डी सिल्वा के आउट होते ही जडेजा खुशी से झूम उठे और उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में अपना जश्न मनाया। उनका यह सेलिब्रेशन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया।
VIDEO:
मैच की बात करें तो भारत ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों का अहम योगदान रहा। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में शानदार 167 रन बनाए। उन्होंने 230 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में भी पडिक्कल ने 75 गेंदों में 44 रन का अहम योगदान दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गेंदबाजी में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 21.4 ओवर में 76 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।