SLC-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले जा रहे वार्म-अप मुकाबले के दौरान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने ड्रेसिंग रूम की बालकनी में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के गेंदबाजी एक्शन की मजेदार नकल उतारी। जडेजा के इस एक्ट पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया इस समय श्रीलंका में वार्म-अप मुकाबला खेल रही है। भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच यह तीन दिवसीय मुकाबला 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है। 

इसी दौरान भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा शनिवार को ड्रेसिंग रूम की बालकनी में कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की मजेदार नकल उतारते नजर आए। जडेजा ने कुलदीप के रन-अप से लेकर गेंद रिलीज करने के अंदाज तक को कॉपी किया। इस पूरे वाकये में सबसे दिलचस्प रिएक्शन भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का रहा। मैदान पर आमतौर पर बेहद शांत और गंभीर नजर आने वाले गंभीर भी जडेजा की इस मजेदार एक्टिंग को देखकर जोर-जोर से हंसते नजर आए। जडेजा और गंभीर के इस मजेदार पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO:

वहीं मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी पहली पारी 363 रन पर घोषित की थी। इसके जवाब में भारतीय टीम के लिए दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने दिन का खेल खत्म होने तक 164 गेंदों में 142 रन बना लिए थे और वह अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविंद्र जडेजा ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 117 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन की पारी खेली और इसके बाद रिटायर्ड आउट होकर वापस लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। यानी टीम श्रीलंका क्रिकेट XI की पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 6 रन पीछे है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार