19 मई. जयपुर (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 53वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से होने वाला है।

Advertisement

यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। आजका मैच जो जीतेगी वह टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर देगी। ऐसे में इस मैच में का रोमांच हर किसी के सर चढ़ कर बोल रहा है।

Advertisement

इस मैच से पहले एक बड़ी बात सामने आई है। आपको बता दें कि यदि आजका मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना धरा का धरा रह जाएगें।

यदि यह मैच रद्द हुआ तो सबसे बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन की टीम को फायदा पहुंचेगा। यदि मुंबई और पंजाब की टीम अपना- आखिरी मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

ऐसे में बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के फैन्स दुआ कर रहे हैं कि आजके मैच में बारिश नहीं हो। आगे जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल►

 
Advertisement

जयपुर में मौसम की बात की जाए तो मौसम का रूख जयपुर में कभी भी बदल सकता है। मौसम विभाग ने आजके मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है कि बादस छाए रहेगें औऱ हल्की धूप भी खिलेगी।

मैच के दौरान कहा जा रहा है कि गर्मी ज्यादा रहने की वजह से हल्की - हल्की  बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार