Yashasvi Jaiswal Records: यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य नहीं, वर्तमान हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 158 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। इस शतक के साथ उन्होंने न सिर्फ कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि एक ऐसा कारनामा किया जो आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज विदेशी जमीन पर नहीं कर पाया था। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम से हुई। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत से ही इंग्लिश गेंदबाजों की योजना पर पानी फेर दिया। पहले केएल राहुल के साथ 91 रन की ओपनिंग साझेदारी की और फिर कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 गेंदों में 129 रन जोड़ डाले।

Advertisement

जायसवाल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका इंग्लैंड में पहला टेस्ट था और वो पहले ही मैच में सेंचुरी ठोकने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सौरव गांगुली, मुरली विजय, अब्बास अली बैग जैसे दिग्गज ये कारनामा कर चुके हैं। लेकिन जायसवाल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

यशस्वी जायसवाल के विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक 

  • 161 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया – पर्थ, 2024 (टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया में)
  • 100 रन बनाम इंग्लैंड* – लीड्स, 2025 (टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड में)

WTC में लगातार धमाके
यह जायसवाल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5वां शतक था। WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में अब वो रोहित शर्मा (9) के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सिर्फ दो साल के टेस्ट करियर में इतनी स्थिरता दिखाना, किसी कमाल से कम नहीं।

भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

  • रोहित शर्मा – 9 शतक
  • यशस्वी जायसवाल – 5 शतक*
  • शुभमन गिल – 5 शतक
  • विराट कोहली – 5 शतक

भारतीय ओपनर्स के लिए विदेश में नया बेंचमार्क
इस शतक के साथ जायसवाल के नाम अब विदेश में तीन टेस्ट शतक हो चुके हैं। वो सुनील गावस्कर (15),  केएल राहुल (5) और वीरेंद्र सहवाग(4) के बाद रवि शास्त्री और मांकड़ के साथ संयुक्त रुप से चौथे सबसे सफल विदेशी शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं। 

Advertisement

विदेशी ज़मीन पर सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर

  • सुनील गावस्कर – 15 शतक
  • केएल राहुल – 5 शतक
  • वीरेंद्र सहवाग – 4 शतक
  • विनू मांकड़ – 3 शतक
  • रवि शास्त्री – 3 शतक
  • यशस्वी जायसवाल – 3 शतक*

इंग्लैंड के खिलाफ खास रिकॉर्ड
जायसवाल ने 2024 की घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरे शतक ठोके थे और अब इंग्लैंड में भी शतक जड़कर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 813 रन पूरे कर लिए हैं, वो भी 90+ की औसत से। यह उनके करियर की तीसरी शतकीय पारी इंग्लैंड के खिलाफ है, जिसमें से दो घर में और एक अब बाहर आई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

हेडिंग्ले पर पहली बार कोई भारतीय ओपनर
हेडिंग्ले की बात करें तो यहां कभी किसी भारतीय ओपनर ने शतक नहीं मारा था। गावस्कर, सहवाग, राहुल जैसे नाम भी इस लिस्ट में नहीं आ सके थे। यशस्वी जायसवाल ने पहली बार यहां ओपनिंग करते हुए शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार