श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के बाद दो वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज के पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार आगाज़ किया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका के इस फैसले को गलत साबित करते हुए 55 रन पर ही 5 विकेट चटका दिए।

Advertisement

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने युवा जेक फ्रेजर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और मैकगर्क ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से मैच के शुरुआती ओवरों में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। मैकगर्क ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसने ना सिर्फ श्रीलंका के बल्लेबाज़ कामिंदु मेंडिस के होश उड़ाए बल्कि प्रशंसकों को भी चौंका दिया।

Advertisement

ये कैच श्रीलंका की पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला, जब श्रीलंका का स्कोर 31/3 था। स्पेंसर जॉनसन ने कामिंदु मेंडिस के पैड पर उन्होंने फुल बॉल फेंकी। मेंडिस ने इस गेंद पर एक फ्लिक खेलने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से गेंद मिड-विकेट की तरफ हवा में चली गई। इसके बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने तेजी से अपने दाएं तरफ कदम बढ़ाया और फुल-लेंथ डाइव लगाकर हवा में ही दो हाथों से शानदार कैच लपक लिया। इस शानदार कैच को देखकर मेंडिस को भी यकीन नहीं हुआ। वो केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कूपर कोनोली, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एरोन हार्डी, एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार