Jake Weatherald Dropped And Matt Renshaw Recalled: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी (AUS vs BAN 2nd Test) मुकाबला शनिवार, 22 अगस्त से ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है।

Advertisement

जेक वेदराल्ड की जगह मैथ्यू रेनशॉ: ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड को स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया है, जो कि डार्विन टेस्ट के दौरान अपनी पहली पारी में 37 गेंदों पर 23 रन और दूसरी पारी में 3 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 टेस्ट की 12 पारियों में 20.36 की औसत से सिर्फ 224 रन जोड़े।

जेक वेदराल्ड की जगह ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में 30 वर्षीय मैथ्यू रेनशॉ को चुना गया है, जो कि मैके टेस्ट में ट्रेविस हेड के साथ सलामी बल्लेबाज़ी करते दिख सकते हैं। रेनशॉ की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट की 24 पारियों में लगभग 30 की औसत से 645 रन बनाए हैं।

जोश इंगलिस का भी है ऑप्शन: मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज़ की जिम्मेदारी 31 वर्षीय जोश इंगलिस भी संभाल सकते हैं। वो भी 13 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। उन्हें डार्विन टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने अब तक 5 टेस्ट की 7 पारियों में 184 रन बनाए हैं।

बताते चलें कि मार्नस लाबुशेन की पॉजिशन पर भी खतरा मंडरा रहा है। वो डार्विन टेस्ट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 1 रन और 31 रन के स्कोर पर आउट हुए थे। ऐसे में जोश इंगलिश को उनकी जगह भी XI में चुना जा सकता है।

बांग्लादेश सीरीज में 1-0 से आगे: नजमुल हुसैन शान्तो की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया को हैरान किया है। उन्होंने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 9 विकेट से बुरी तरह मात दी जिसके बाद उनके पास 1-0 की बढ़त आ गई है। यहां से वो मैके टेस्ट जीतते हैं या फिर ड्रॉ भी करा देते हैं, तो भी वो सीरीज के विजेता होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास, अमित हसन, जेकर अली अनिक, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन, शोरफुल इस्लाम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार