ग्लैन फिलिप्स बेहतरीन अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर जमैका तलावास ने क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के 18वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 37 रनों से हरा दिया।  जमैका के 147 रनों के जवाब में सेंट किट्स की टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 110 रनों पर ही ढेर हो गई। फिलिप्प को उनके विजयी अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

जमैका की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और सेंट किट्स की छह मैचों में पांचवीं हार है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज ग्लैन फिलिप्स ने 61 गेंदों में 2 चौकों औऱ 6 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली। फिलिप्स एक छोर पर डटे और दूसरी तरफ थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उनके अलावा जर्मेन ब्लैकवुड ने 27 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे।

सेंट किट्स के लिए कप्तान रयाद एमरिट ने 3 विेकेट और शेल्डन कॉटरेल,इमरान खान और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट किट्स की शुरूआत एक बार फिर खराब रही और क्रिस लिन एक बार फिर फ्लॉप। टीम के पहला झटका 8 रन के कुल स्कोर पर लगा। इसके बाद कीरन पॉवेल (21) ने दिनेश रामदिन (13) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। दूसरा विकेट गिरने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एविन लुईस की 16 गेंदों में 21 रनों की पारी की बदौलत सेंट किट्स 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई। टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। 

जमैका के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा फिडेल एडवर्डस,वीरासैमी परमॉल औऱ संदीप लामिचाने ने 2-2 विकेट,वहीं मुजीब उर रहमान ने 1 विकेट चटकाया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार