केनर लुईस (Kennar Lewis) के तूफानी अर्धशतक और आंद्रे रसेल (Andre Russell) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जमैका तलावास (Jamaica Tallawahs) ने शुक्रवार को खेले गए कैरेबियन प्रीमयर लीग (CPL) के मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) को 55 रनों से हरा दिया। 212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे किंग्स 18.1 ओवरों में 156 रनों पर ही सिमट गए। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही जमैका की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। आठ मैचों में यह जमैका की चौथी जीत है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका की टीम ने 20 ओवरों में 211 रन बनाए। ओपनर केनर लुईस ने 233.33 की स्टाइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा शमरह ब्रूक्स ने 29 गेंदों में 34 रन, आंद्रे रसेल ने 15 गेंदों में 31 रन और इमाद वसीम ने 10 गेदों में 27 रन की पारी खेली। जिसके चलते टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा।

किंग्स के लिए जेवर रॉयल और कदीम एलेने ने तीन-तीन विकेट, अल्जारी जोसेफ, रोस्टन चेस और केसरिक विलियम्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 38 रन के कुल स्कोर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (6) और आंद्रे फ्लैचर (30) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मार्क डेयल (33) ने रोस्टन चेस (30) के साथ पारी को थोड़ा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। 104 रन के कुल स्कोर पर डेयल और चेस का विकेट गिरा। इसके बाद अगले 6 विकेट 52 रन के अंदर गिर गए।

Advertisement

जमैका के लिए इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट, आंद्रे रसेल-कार्लोस ब्रैथवेट ने दो-दो और वीरसामी परमॉल ने एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार