जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने भारत के खिलाफ ओवल में खेले जा चौथे टेस्ट की पहली पारी में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एंडरसन ने 12 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 1 रन बनाए। इसके साथ ही वह टेस्ट में 100 बार नाबाद पवेलियन लौटने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में उनके आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श हैं, जो अपने टेस्ट करियर में 61 बार नाबाद पवेलियन लौटे थे। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में ही एंडरसन ने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड अपन नाम किया है। इंग्लैंड में उनका यह 95वां टेस्ट मैच हैं। एंडरसन ने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इसके अलावा एंडरसन के नाम इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। 

दूसरे दिन 3 विकेट पर 53 रनों से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए ओली (81) और क्रिस वोक्स (50) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके साथ इंग्लैंड ने पहली पारी में 99 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत पहली पारी में सिर्फ 191 रन ही बना पाई थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार