इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 का आखिरी टेस्ट लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है और इस टेस्ट का आखिरी दिन इंग्लिश टीम और फैंस के लिए बहुत इमोशनल होने वाला है क्योंकि इस टेस्ट मैच का आखिरी दिन स्टुअर्ट ब्रॉड के इंटरनेशनल करियर का आखिरी दिन होगा। 37 वर्षीय स्टुअर्ट ब्रॉड अपनी इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं और वो चाहेंगे कि जीत के साथ अपना करियर खत्म करें।

Advertisement

हालांकि, ये किसी ने भी नहीं सोचा था कि जेम्स एंडरसन से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड रिटायरमेंट ले लेंगे लेकिन अब यही सच है और जब एंडरसन का इस सच से सामना हुआ तो वो भी अपने आंसूं नहीं रोक पाए। जी हां, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें एशेज टेस्ट के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में बात करते हुए जेम्स एंडरसन की आंखों में आंसू आ गए।

Advertisement

एंडरसन और ब्रॉड सालों से एक साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में ये जोड़ी 1000 से भी अधिक बल्लेबाजों को आउट कर चुकी है। लेकिन अब इस आखिरी टेस्ट के खत्म होते ही उनकी जोड़ी टूट जाएगी। अपने साथी के बारे में बात करते हुए एंडरसन काफी इमोशनल हो गए और उनका वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में वो बोलते दिख रहे हैं, “वो मेरा सबसे अच्छा साथी है और पिछले कुछ वर्षों में शानदार रहा है। वो मेरे लिए हमेशा खड़ा रहा है।”

एंडरसन का ये वीडियो ब्रॉड और उनकी दोस्ती को दर्शाने के लिए काफी है। वहीं, अगर पांचवें एशेज टेस्ट की बात करें तो फिलहाल ये टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 249 रनों की जरूरत है जबकि इंग्लिश टीम 10 विकेटों की तलाश में होगी। हालांकि, जिस तरह से दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने शुरुआत की है उसे देखकर लगता है कि वो पांचवें दिन इंग्लिश टीम के लिए और मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। ऐसे में अगर इंग्लैंड को सीरीज 2-2 से बराबर करनी है तो उन्हें सबसे पहले इस जोड़ी को आउट करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार