ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने मेजबान देश को 151 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी तनाव भरा माहौल देखने को मिला था। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की अपने एग्रेशन से जमकर क्लास लगाई थी।

Advertisement

विराट कोहली को इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से भी उलझते हुए देखा गया था। विराट के एग्रेशन को कुछ लोग गलत कह रहे हैं तो कुछ लोग सही। इस बीच जेम्स एंडरसन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे एंडरसन अश्विन की फोटो को पेपर कटिंग मशीन में डालकर काट रहे हैं।

Advertisement

जेम्स एंडरसन द्वारा ये शर्मनाक हरकत करता आईपीएल 2019 के दौरान जब रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग किया था उसके बाद की गई थी। जेम्स एंडरसन अश्विन की तस्वीर के टुकड़े-टुकड़े करते वक्त बेशर्मी से हंस भी रहे थे। इस बीच एक यूजर ने एंडरसन के इसी पुराने वीडियो को शेयर करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों को खरी-खरी सुनाई है।

जान्हवी नाम की यूजर ने लिखा, 'वे यह करते हैं। फिर उनके फैंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट की बात करते हैं। न जाने वे कितने नीचे गिर सकते हैं! जब मैंने कहा कि अंग्रेज भारतीयों (कोहली और बुमराह विशेष रूप से) से स्लेजिंग पाने के लायक हैं, तो मेरा मतलब यही था और ठीक भी यही है।' बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार