ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑल राउंडर जेम्स फॉकनर पाकिस्तान में खेले जा रहे टी20 टूर्नामेंट पीएसएल का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्होंने ये लीग छोड़ दी है। क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की पेमेंट का भुगतान नहीं किया है। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा करते हुए उन पर पर इल्जाम लगाया है कि पीसीबी ने लगातार ही उनसे झूठ बोला।

Advertisement

जेम्स फॉकनर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से दो ट्वीट करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। फॉकनर ने लिखा 'मैं पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से मुझे पीएसएल के पिछले 2 मैचों से हटना पड़ा और अब पीएसएल को छोड़ना पड़ा है। क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुझे अब तक भुगतान नहीं किया है। मैं यहां पूरी अवधि से रहा हूं और उन्होंने मुझसे झूठ बोलना जारी रखा है।'

Advertisement

इस ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए लिखा है 'पीएसएल छोड़ने में दुख होता है क्योंकि मैं पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने में मदद करना चाहता था। यहां बहुत सारी युवा प्रतिभाएं और अद्भुत प्रशंसक हैं। लेकिन यहां मेरे साथ जिस तरह से व्यवहार हुआ है वो अपमान जनक है। मुझे यकीन है कि आप सभी मेरी अवस्था को समझोगे।'

अब इस मामले पर पीसीबी के ट्वीटर अकाउंट से भी जवाब आया है, उन्होंने कहा है कि जेम्स फॉकनर झूठ बोल रहे है और जल्द ही इस पर पूरी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि जेम्स फॉकनस पाकिस्तान सुपर लीग में इस साल ग्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच भी खेले थे। हालांकि अब उन्होंने इस लीग से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार