New Zealand Probable XI vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ Semi Final-1) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस बड़े मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisement

जेम्स नीशम को मिल सकता है मौका: न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम अपनी टीम के पिछले दो मुकाबलों में सिर्फ बेंच गर्म करते नज़र आए, लेकिन अब सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। जान लें कि ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा जहां वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और तेज गेंदबाज़ी से न्यूजीलैंड के लिए योगदान कर सकते हैं। 35 साल के जेम्स न्यूजीलैंड के लिए अब तक 98 टी20 मैचों में 1033 रन बना चुके हैं, वहीं उन्होने 58 विकेट झटके हैं।

Advertisement

बताते चलें कि जेम्स नीशम को स्पिनर ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची की जगह कॉम्बिनेशन में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 3 मैचों की दो इनिंग में 45 रन बनाए और 7 ओवर गेंदबाज़ी करके 67 रन दिए।

मैट हेनरी का खेलना लगभग तय: न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर ये है कि उनके तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी जो कि अपने दूसरे बच्चे के जन्म लिए वापस स्वदेश लौट गए थे, वो फिर से टीम में जुड़ चुके हैं। गौर करें कि कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर ने ये संकेत दिए हैं कि अगर वो उपलब्ध होते हैं तो प्लेइंग इलेवन में जरूर खेलेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उनके नाम T20I में 50 विकेट और T20 फॉर्मेट में 221 विकेट दर्ज हैं। अगर वो उपलब्ध नहीं होते तो जैबक डफी को XI में मौका मिल सकता है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार